लॉर्ड स्वराज पॉल ने की मोदी की तारीफ
(International)
ब्रिटेन के दिग्गज उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों में शुमार हो गए हैं। दुनिया में भारत का कद बढ़ाने के लिए इस प्रवासी भारतीय उद्योगपति ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में भारत विश्व के आकर्षण केंद्र बन गया है। लड़कियों की शिक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास की भी उन्होंने सराहना की। ब्रिटेन आधारित कैपेरो समूह के चेयरमैन पॉल ने कहा, श्मोदी के कद की आखिरी भारतीय नेता इंदिरा गांधी थीं। व्यापार जगत से इस मौके को एक अवसर के रूप में लेना चाहिए।श् उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने काम करने और परिणाम देने का वादा किया है। 30 साल के बाद पहली बहुमत की सरकार है और उन्होंने एक उम्मीद पैदा की है। इस वक्त विश्व स्तर पर भारत बहुत काफी ऊंचाई पर है और मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। शनिवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान पॉल ने कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से हाशिए पर मौजूद लोगों के शिक्षण का काम पूरी तरह से सरकार पर नहीं छोड़ने को कहा। साथ ही जोर देते हुए कहा कि व्यापारिक घरानों को कुछ जिम्मेदारी अवश्य निभानी चाहिए। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा की जोरदार हिमायत भी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।