गुलाम कश्मीर में बढ़ेगा चीन का प्रभाव
(International)
भारत की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए गुलाम कश्मीर से गुजरने वाली अरबों डॉलर के आर्थिक गलियारे परियोजना की चीन-पाक ने शुरुआत कर दी है। यह परियोजना 46 अरब डॉलर (करीब 2,89,500 करोड़ रुपये) की है। चीन के शिनजियांग प्रांत को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोडने वाली इस परियोजना के तहत गुलाम कश्मीर में रेल नेटवर्क और सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। सोमवार को पाक पहुंचे चीनी राष्ट्रपति ने शुरुआती कुछ घंटों में ही इस परियोजना को लेकर पाक के साथ समझौते की घोषणा कर दी। यह एलान ऐसे वक्त में किया गया है जब अगले महीने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस परियोजना के तहत सौर पवन चक्कियां, बांध आदि का निर्माण भी चीन की मदद से किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।