ड्रग्स की गंदी लत में कातिल बनी मां
(International) मासूम बच्चों की हत्या कर उनकी लाशों को गैराज में छुपाने वाली एक महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी महिला को हैवान बताया गया.घटना संयुक्त राज्य के यूटा की है. मामले की सुनवाई करने वाले जज डेरॉल्ड मैक्डेड ने कहा कि कोर्ट में यह केस आने से पहले ही उन्होंने इसके बारे में सुना था और चाहते थे कि यह केस उन्हें न दिया जाए लेकिन उन्हें की मामले की सुनवाई करनी पड़ी.पुलिस की ओर दर्ज की गई चार्जशीट के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी मेगान हंट्समैन ने बताया कि उसे ड्रग्स की बुरी लत थी. ड्रग्स की लत के चलते ही उसने चोरी-छुपे बच्चों को जन्म दिया और पैदा होते ही उन्हें मार दिया. उसने लोगों से अपनी प्रेगनेंसी छुपाई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।