अबु बकर अल बगदादी के घायल होने की खबर
(International)

सीरिया, लीबिया और इराक में मानवता की हत्या कर रहे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबु बकर अल बगदादी अमरीकी हवाई हमले में बुरी तरह घायल हो गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक 18 मार्च को सीरिया सीमा पर स्थित इराक के निन्वेह जिले के अल बाज इलाके में कारों के एक काफिले पर हुए हवाई हमले में बगदादी घायल हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस में शामिल एक विश्वस्त सूत्र के हवाले से बताया कि बगदादी गंभीर रूप से घायल है। इसमें कहा गया है कि हमले में बगदादी को जानलेवा चोटें आई थीं, जिससे वह धीरे-धीरे उबर रहा है। फिलवाल वह आईएस की दैनिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहा है। हाल ही में उसने आईएस के बड़े आतंकियों को बुलाकर नए सरगना के नाम पर चर्चा भी की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।