चीन के अरबों डॉलर निवेश से एक ओर पाकिस्तान आतंकवाद पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है, वहीं आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने सोमवार को खुद की बनाई मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया। उसने इसका नाम उमर-1 रखा है। टीटीपी ने मिसाइल परीक्षण के दावे को सही ठहराने के लिए एक वीडियो और बयान भी जारी किया है। पाकिस्तानी सेना कई वर्षो से देशभर में फैले इस आतंकी संगठन से जूझ रही है। टीटीपी के वीडियो में, मिसाइल को लांच करने से पहले इसके टुकड़ों को आपस में जोड़कर मिसाइल तैयार करते हुए दिखाया गया है। टीटीपी प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने कहा, श्उमर-1 की खासियत इसकी डिजाइन है। इसको स्थिति के मुताबिक आसानी से जोड़ा और खोला जा सकता है। उसने दावा किया कि जब इस मिसाइल का हमला होगा तो दुश्मन इसकी ताकत देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।