पाक वायुसेना ने किया आतंकियों पर हवाई हमला
(International)
पाकिस्तान के खैबर एजेंसी में पाक वायुसेना के हवाई हमले में 20 आतंकी मारे गए हैं। इनमें तीन खुंखार आत्मघाती हमलावर शामिल हैं। इस बारे में पाक सेना के प्रवक्ता ने बताया कि खैबर एजेंसी के तिराह घाटी में आतंकियों पर यह हवाई हमला किया गया। तीन लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में भारी मात्रा में आतंकियों के हथियार और राशन के सामान नष्ट कर दिए गए। आतंकियों के खिलाफ इस कबायली इलाके में चल रहे अभियान के तहत ये हवाई हमले किए गए। बताया गया है कि हमले में और अधिक संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है क्योंकि हमले को लेकर विस्तृत जानकारी आनी बांकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।