(Not Specifed)
अमेरिका ने हाल के दिनों में भारत सरकार द्वारा फोर्ड फाउंडेशन और ग्रीनपीस के खिलाफ की गई कार्रवाई पर चिंता जताई है और इन दोनों ही मामलों में स्पष्टीकरण मांगा है। विदेश विभाग की डिप्टी एक्टिंग प्रवक्ता मैरी हर्फ ने पत्रकारों से एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम जानते हैं कि भारत के गृह मंत्रालय ने ग्रीनपीस के रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड कर दिया है। यही नहीं फोर्ड फाउंडेशन को भी निगरानी सूची में रखा है। गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने फोर्ड फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित सभी गतिविधियों पर नजर रखने का फैसला किया है और विदेशी चंदा नियमन कानून, 2010 की धारा 46 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस संगठन से आने वाले धन के बारे में गृह मंत्रालय को संज्ञान में रखा जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।