नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से हुई अपार क्षति के बाद भारत सहित दुनिया के कई देश नेपाल में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए आगे आए हैं। भूकंप से तबाही के बाद हर संभव राहत और मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला और राष्ट्रपति रामबरन यादव को फोन कर भरोसा दिलाया। भारत द्वारा राहत और बचाव कार्यों के लिए नेपाल में चार विमान तैनात किए गए हैं। इनमें से एयर फोर्स का सी-130जे हर्क्युलीज विमान 3.5 टन राहत सामग्री और एनडीआरएफ की 285 सदस्यीय टीम लेकर शनिवार शाम काठमांडू पहुंची। आज राहत और बचाव कार्यों के लिए पांच भारतीय हेलिकॉप्टर काठमांडू में और पांच पोखरा में तैनात किए जाएंगे। साथ ही भारत नेपाल के लोगों की मदद के लिए विशेष इंजीनियरिंग टीम भेजेगा। साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की मदद के लिए एक 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस बीच इंडियन एयरफोर्स ने नेपाल में फंसे 450 भारतीयों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया है। शनिवार देर रात और रविवार तड़के इंडियन एयरफोर्स के विमान नेपाल में फंसे भारतीयों को काठमांडू से दिल्ली लाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।