स्पेन के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भूकंप से तबाह हुए नेपाल में फंसे अपने देश के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत की मदद मांगी। मोदी से मुलाकात के दौरान स्पेन के विदेश मंत्री ने हाईवे और स्मार्ट सिटी बनाने में अपने देश की विशेषज्ञता की पेशकश भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गार्सिया-मार्गेलो ने भूकंप प्रभावित नेपाल से स्पेन के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में भारत से मदद करने का आग्रह किया। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस त्रासदी से प्रभावित सभी देशों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही स्पेन के नागरिकों को हर संभव मदद देने का आश्वासन उन्हें दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।