कृतज्ञ नेपाल ने भारत को धन्यवाद कहा
(International)
नेपाल ने आए भूकंप के बाद तेजी से बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू करने के लिए मंगलवार को भारत को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत की प्रतिक्रिया ‘ब्लैंक चेक’ देने जैसी रही। नेपाल के मनोनीत राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने काठमांडू हवाई अड्डे पर जमा भीड़ को लेकर भी चिंता जताई जिसके कारण पीड़ितों तक सहायता पहुंचने में देरी हो रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘भारत ने राहत अभियान की शुरूआत की, जिसका अन्य देशों ने अनुसरण किया. भीषण भूकंप के बाद ‘ब्लैंक चेक’ देने के लिए हम भारत सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं. भारत ने हमारी मदद के लिए बहुत कुछ किया है.उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों तक विशेष ट्रेनें चलाने का हमारा अनुरोध भी स्वीकार कर लिया है. ताकि घर लौटने के इच्छुक लोग वापस जा सके. सेवाओं को मांग के आधार पर बढ़ाया जाएगा.’ हिमालयी राष्ट्र में चैबीसों घंटे जारी राहत कार्य में अवरोधों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि काठमांडू हवाई अड्डे पर भीड़ सबसे प्रमुख मुद्दों में है. इधर अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संकट प्रबंधन द्वारा वैश्विक नेतृत्व के लिए भारत की प्रशंसा की. भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा, श्भारत ने हाल के कुछ सप्ताहों में पहले यमन और फिर नेपाल में अपने वैश्विक नेतृत्व को दर्शाया है. हम इसके लिए आभारी, प्रभावित और प्रेरित हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।