नवाज शरीफ ने जताई भारत से बेहतर दोस्ताना संबंध बनाने की इच्छा
(International)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत के साथ बेहतर दोस्ताना संबंध बनाने की पाकिस्तान की ‘ईमानदार’ इच्छा ‘बदली’ नहीं है। द्विपक्षीय वार्ता में गतिरोध को उन्होंने ‘हल्का’ मुद्दा करार दिया। हाल की सऊदी यात्रा के दौरान समाचार पत्र सऊदी गजट को दिए गए एक साक्षात्कार में शरीफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण को स्वीकार कर उन्होंने एक ‘असाधारण फैसला’ लिया था, लेकिन भारत ने उनके शांति प्रस्ताव पर कोई पहल नहीं दिखाई। कश्मीरी अलगाववादियों से बातचीत के कारण पिछले वर्ष भारत की ओर से निरस्त की गई विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के संबंध में उन्होंने कहा, भारत के साथ बेहतर दोस्ताना रिश्ते की हमारी इच्छा नहीं बदली है। भारत ने हमारी द्विपक्षीय वार्ता प्रक्रिया को एकतरफा ही निरस्त कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।