विदेश सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पहुंचे काठमांडू
(International)



नेपाल में आई विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य का जायजा लेने के लिए विदेश सचिव एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। वे यहां प्रधानमंत्री सुशील कोइराल से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि नेपाल में पिछले शनिवार को आए प्रलयंकारी भूकंप के बाद भारत बड़े पैमाने पर पूरे देश में राहत और बचाव कार्य चला रहा है। डोभाल और जयशंकर इसकी समीक्षा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे। मालूम हो कि नेपाल में आए भूकंप में अब तक छह हजार लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 15 हजार लोग घायल हैं। भारत ने नेपाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। यहां वायुसेना व थल सेना बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।