नेपाल में अब भी हो रहा है भूस्खलन
(International)
नेपाल के कई हिस्सों में लगातर भूकंप के झटकों से भूस्खलन हो रहा है। वहीं इस त्रासदी में अब तक मरने वालों की संख्या 7176 तक पहुंच गई है. इन मृतकों में 19 भारतीय भी शामिल हैं. इस बीच कई भूकंप प्रभावित इलाकों तक राहत न पहुंच पाने पर लोगों का गुस्सा तेज हो गया.इससे पहले शनिवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र गोरखा जिले का बरपाक गांव था। भूकंप के बाद के दूसरे झटकों से जगह जगह भूस्खलन हुआ जिससे भूकंप प्रभावित लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं. कई लोग खुले में रहने को मजबूर है। सिंधुपालचैक और कावरे जिले के बीच डोलाघाट में बड़ा भूस्खलन हुआ । नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में 80 साल से भी अधिक समय बाद आए सबसे भयंकर भूकंप के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 7,040 से अधिक हो गई है जबकि 14,100 अन्य लोग घायल हुए हैं. सरकार इस महाविपदा से निबटने में जुटी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।