नेपाल सरकार ने दिया विदेशी बचाव दलों को लौटने का आदेश
(International)
नेपाल सरकार ने राहत कार्य में जुटे बाहरी कार्यकर्ताओं को वापस लौट जाने को कहा। नेपाल आर्मी के प्रस्ताव के बाद और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने के चलते सरकार को यह कहना पड़ा। नेपाल से सूचना एवं प्रसारण मंत्री रिजाल ने कहा कि ज्यादातर बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और करीब के इलाकों में राहत कार्य के लिए स्थानीय कार्यकर्ता काफी हैं। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भूकंप से तबाह हुए नेपाल में दूर-दराज इलाकों को मदद की अभी भी बेहद जरूरत है। इस मसले पर नेपाल आर्मी की आपदा प्रबंधन विंग ने नेपाल गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था कि अब राहत व बचाव कार्य लगभग अंतिम दौर में है और बाकी कार्य नेपाल आर्मी स्वंय कर लेगी। सरकार ने सभी 4050 राहत कर्मियों को वापस भेजे जाने को कह दिया है। नेपाल में भारत, चीन, पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, श्रीलंका, पोलैंड, कोरिया समेत कई देशों के करीब 4050 कर्मी राहत व बचाव कार्य में लगे हुए है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।