खूंखार अंतरराष्ट्रीय आतंकी गुट अलकायदा द्वारा नया वीडियो जारी करने के बाद हड़कंप मच गया है। अलकायदा के नए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया गया है। अलकायदा की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में कहा गया है कि अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, वर्ल्ड बैंक, नरेंद्र मोदी ये सभी इस्लाम के दुश्मन हैं। यह वीडियो अलकायदा की भारतीय विंग ने जारी किया है। भारतीय विंग का मुखिया आसिम उमर इस टेप में फ्रांस से बांग्लादेश तक का जिक्र करते हुए जहर उगल रहा है। इस टेप में मोदी को मुस्लिमों का दुश्मन बताया गया है। आसिम उमर भारतीय उप-महाद्वीप का अलकायदा प्रमुख है। दो मई को जारी इस वीडियो के जारी किए जाने के बाद से ही खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और वीडियो की जांच कर रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।