प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड व लश्कर कमांडर जकीउर रहमान लखवी को बेगुनाह बताया है। भारत द्वारा लखवी के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के साथ उठाए जाने के बाद उसका ऐसा बयान आया है। उसने कहा कि मुंबई आतंकी हमले मामले में लखवी को सजा दिलाने के लिए भारत, संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका के जरिये पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। सईद ने कहा कि भारत के पास लखवी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। उसने लखवी को सजा दिलाने के लिहाज से पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने को हताशा में संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका से संपर्क किया है। भारत व संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तान की न्याय प्रणाली में दखल देने का कोई हक नहीं है। भारत ने पहले भी कभी पाकिस्तानी अदालतों के फैसलों को नहीं माना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।