पापुआ न्यू गिनी फिर भूकंप के झटके
(International)

पापुआ न्यू गिनी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 आंकी गई है। हालांकि अभी तक इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। इसके साथ ही भूकंप केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बात की चेतावनी दे दी है। सुनामी वार्निंग सेंटर ने इस बाबत चेतावनी जारी की है। प्रशांत महासागर की सुनामी वार्निंग सेंटर ने जानकारी दी है कि सुनामी किसी भी वक्त आ सकता है। सेंटर के मुताबिक पापुआ न्यू गिनी में भूकंप सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर आया था। बता दें कि इससे पहले नेपाल में जब भूकंप आया था तो उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.9 थी, जिसके बाद नेपाल में लगातार कई झटकों ने खासी तबाही मचाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।