नेपाल सरकार के निर्देश के बाद वहां से विदेशी बचाव दलों की वापसी के बीच मंगलवार को हजारों की संख्या में नेपाली पुलिस और सेना ने राहत व बचाव कार्यो की कमान अपने हाथ में ले ली। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में फिर चार की तीव्रता वाले हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपदा में मरने वालों की संख्या साढ़े सात हजार के पार हो गई है। भारत समेत 34 देशों के बचाव दलों को नेपाल सरकार की ओर से वापसी का निर्देश मिलने के अगले दिन 1,31,500 नेपाली सैनिकों और पुलिस कर्मियों ने विभिन्न हिस्सों में मोर्चा संभाला। सरकार के निर्देश के बाद 500 से ज्यादा बचाव कर्मियों वाले 11 दल नेपाल से रवाना हो चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।