राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज से रूस की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहे है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि बतौर राष्ट्रपति अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान मुखर्जी रूस के विजय दिवस उत्सव में सम्मिलित होंगे। यह उत्सव द्वितीय विश्व युद्ध में जीत के तौर पर मनाया जाता है। मुखर्जी रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।