पाक तालिबान के हमले में बाल-बाल बचे नवाज शरीफ
(International)

गुलाम कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना का एमआइ-17 हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में नॉर्वे और फिलीपींस के राजदूतों की मौत हो गई। दोनों पायलट मारे गए और दो अन्य देशों के राजदूतों की पत्नियों की भी जान चली गई। आतंकी संगठन तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान ख्टीटीपी, के प्रवक्ता मुहम्मद खोरासानी के मुताबिक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मारने की साजिश रची गई थी। वह दूसरे विमान में थे, इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। खोरासानी ने बताया कि टीटीपी हेलीकॉप्टर को निशाना बनाने वाले शोल्डर लांच मिसाइल (सैम प्रणाली) का फोटो जल्द ही जारी करेगा। दो परियोजनाओं का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी अलग विमान से गुलाम कश्मीर जा रहे थे। हादसे के बाद वह वापस इस्लामाबाद लौट गए। टीटीपी प्रवक्ता ने दावा किया है उन्होंने यह हमला नवाज शरीफ को निशाना बना कर किया था। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दुर्घटना पर दुख जताया है। हेलीकॉप्टर में 11 विदेशी नागरिकों समेत सत्रह लोग सवार थे। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सेना का हेलीकॉप्टर गिलगित के नल्तार क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें नॉर्वे के दूत लीफ लार्सन और फिलीपींस के राजदूत डोमिंगो लुसेनारियो जूनियर की मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।