जापान में भी आया भूकंप
(International)



पूर्वोत्तर जापान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चार साल पहले आए भूकंप में यहां काफी नुकसान हुआ था लेकिन आज किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है और न हीं सुनामी की सूचना जारी की गई है। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 और एनएचके लोक प्रसारण के अनुसार इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जापान से 119 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व से 39 किलोमीटर जमीन से नीचे था। एनएचके हेलीकॉप्टर ने भूकंप क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। भूकंप में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नही है। एक इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ओंगावा के परमाणु संयंत्र में कोई हलचल देखने को नहीं मिला और शिंकन क्षेत्र में बुलेट ट्रेनों की जांच की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।