जानिए कैसे, सेहत और सुंदरता के लिए केला है फायदेमंद
(India) हर मौसम में आसानी से उपलब्ध फल केला के कई फायदे है. केला सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित है. दरअसल केला पोटैशियम, मिनिरल्स, विटामिन और फाइबर का एक अच्छा सोर्स है और इसी वजह से बनाना हेयर मास्क लगाने से बालों को पोषण मिलता है और उनकी चमक बढ़ती है. साथ ही साथ केला केला बालों का रूखापन भी दूर करता है. एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि केला में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है और इसलिए इसका हेयर मास्क लगाने से बालों की ग्रोथ काफ़ी तेजी से होती है. केले में मौजूद सिलिका दोमुंहे बालों से छुटकारा देता है. इतना ही नहीं, केला बालों की तरह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।