कोलेजन के कमी से छुटकारा, पोषक तत्व का आहार करने से रहेंगे तनाव मुक्त
(India) आज समय में बदलाव के कारण युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनमे से कुछ सामान्य परेशानियों चेहरे की झुर्रियों को लेकर हो रही है | झुर्रियां अब सिर्फ बढ़ती उम्र की निशानी नहीं रहीं, बल्कि युवाओं के चेहरे की चमक को भी झुर्रियों ने फीका कर दिया है। और ये युवाओं के लिए काफी परेशानी बन गयी है बाजार में अपने चेहरे की अनुसार झुर्रियों से छुटकारा दिलाने के लिए एंटी एजिंग क्रीम, फेसवॉश और अंडरआई क्रीम जैसे प्रोडक्ट्स आते हैं, जो झुर्रियों को खत्म करने का दावा करते हैं | काफी लोग झुर्रियों को खत्म करने के लिए हजारों रूपए खर्च करते हैं | परन्तु इसका कोई फायदा नहीं मिलता क्योकि इसके पीछे की बड़ी वजह कोलेजन है। जब शरीर को पोषण की ज्यादा जरुरत होती है और वह पूरी नहीं हो पाती तो शरीर में कोलेजन की कमी होने लगती है। इसके अलावा जब शरीर प्रोटीन को अच्छे से नहीं पचा पाता, तब भी कोलेजन की कमी हो जाती है। इससे हमारी लाइफ पर गहरा असर होता है | इसलिए हमे सभी प्रकार का पोषक आहार लेना चाहिए | हरी सब्जियां जैसे पालक, धनियां, ब्रोकली और सरसों की पत्तियों में क्लोरोफिल पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो ब्लड को डीटॉक्स करने में मदद करता है। साइट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल। इन्हें खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनती है, बल्कि ये फ्रूट्स शरीर में कोलेजन को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-C स्किन एजिंग को रोकता है साथ दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करता है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।