(India)
आज के समय में लोगों को बालों की समस्या से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | लोग अपने बालों पर काफी सारा पैसा भी खर्च कर रहे है परन्तु कोई फायदा देखने को नहीं मिलता | पुराने ज़माने में अक्सर आपने सुना होगा कि दादी-नानी बालों की देखभाल करने के लिए हमेशा घरेलू नुस्खे ही अपनाती थीं। उनका ऐसा मानना था कि पहले तो घरेलू नुस्खों की वजह से बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता, दूसरा ये असल में काफी जल्दी असर दिखाना शुरू कर देते हैं। खासतौर पर बालों की देखभाल के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। सरसों के तेल में ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स के साथ ही बीटा कौरोटीन, सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई के गुण भी पाए जाते हैं, जो इसे बालों के लिए अच्छा बनाते हैं। आप भी सरसों के तेल का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल ना सिर्फ मजबूत बनेंगे बल्कि उनकी लंबाई भी बढ़ जाएगी। अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरह से मोटा और सुन्दर बनाना चाहते हैं, तो इस तेल में सिर्फ कुछ चीजों को मिला लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा | आंवला बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है | आंवला में विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है. कोलेजन से बालों की मजबूती में बढ़ौतरी होती है | आंवला का सेवन या स्कैल्प पर इसका इस्तेमाल बालों के रोमों को सक्षम कर सकता है, जिससे बाल मजबूत और लंबे होते हैं | और बालों नेचुरल तरीके से दिखाता है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।