रियलमी P3 अल्ट्रा 19 मार्च को होगा लॉन्च
(India) रियलमी 19 मार्च को अपने नए बजट स्मार्टफोन रियलमी P3 अल्ट्रा को लॉन्च करने की तैयारी में है| यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बेहतरीन कैमरा क़्वालिटी के साथ आएगा| इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जो की 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिससे फ़ोन जल्दी चार्ज होगा और लम्बे समय तक चलेगा|
यह फ़ोन 50MP सोनी IMX890 OIS सेंसर के साथ शानदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस देगा | इसमें मल्टीटास्किंग और गेमिंग बिना किसी रुकावट के हो और परफॉरमेंस भी दमदार रहे इसलिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है|
स्टोरेज और रैम ऑप्शन की बात करे तो यह स्मार्टफोन 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB के तीन वैरिएंट्स में लॉन्च होने की उम्मीद है| भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपए तक होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।