(India)
हाल ही में अमेरिका ने चीन से आने वाले कुछ सामानों पर नए टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की बात कही। इस फैसले का उद्देश्य अमेरिकी उद्योगों को सस्ते चीनी माल से बचाना है, लेकिन चीन ने इस पर तीखा और व्यंग्यात्मक जवाब दिया है। इसके जवाब में चीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अमेरिकी व्यक्ति कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के जरिए चीन ने अमेरिका की टैरिफ नीति का मजाक उड़ाया है। चीन का कहना है कि अगर अमेरिका इसी तरह आयात पर टैक्स लगाता रहेगा, तो वहां के लोग खुद फैक्ट्रियों में काम करने को मजबूर हो जाएंगे। इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है और लोग इसे मजाक और राजनीतिक बयान दोनों नजरों से देख रहे हैं। ये मामला अब सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच एक तरह की ऑनलाइन तकरार भी बन गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।