(India)
पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने की समय सीमा समाप्त होने के बाद शनिवार को अमृतसर के पास पाकिस्तान से लगी अटारी सीमा पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, कुछ भारतीय नागरिक जिनके परिवार पाकिस्तान में हैं और कुछ विदेशी नागरिक पड़ोसी देश जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इनमें भारतीय नागरिक नूर मोहम्मद भी शामिल थे। उनकी शादी करीब दो दशक पहले एक पाकिस्तानी महिला से हुई थी। मोहम्मद के दो बच्चे भी हैं जो पाकिस्तान में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वे सीमा पार कराची में अपने परिवार से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ईरानी सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका इल्हाम भी सीमा पर इंतजार कर रही हैं। वे पिछले दो महीने से सड़क यात्रा पर हैं। उनकी शिकायत है कि वैध वीजा होने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान नहीं जाने दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।