प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गंगनी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी, टीम 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, बीडीओ भटवाड़ी, राजस्व टीम, सभी को दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
उत्तराखंड के सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।