इसमें कहा गया, "किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। हाल के दिनों में यह पहली शांतिपूर्ण रात थी।" भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 6 मई की रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया था।
भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को घोषणा की थी कि वे जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। इसके बाद उस रात कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।