(BIHAR, India)
दवा घोटाले में छह पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों से भी पूछताछ की जायेगी. इनमें शकुनी चौधरी, डॉ शकील अहमद, अब्दुल बारी सिद्दीकी, चंद्रमोहन राय, नंदकिशोर यादव व अश्विनी चौबे शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने सोमवार को कहा कि 2000 से अब तक के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों के कार्यकाल में दवा खरीद की जांच होगी. ये सभी लोग 2000 के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. सूत्रों की मानें, तो इसको लेकर सोमवार को विभाग में काफी देर तक चर्चा हुई और उसके बाद यह निर्णय लिया गया. इन मंत्रियों के कार्यकाल में दवा या उपकरण खरीद के मामलों की तहकीकात की जायेगी. अगर उसमें से किसी पर भी कोई मामला बनता है, तो उसकी जांच होगी और उन पर कार्रवाई की जायेगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।