‘पाकिस्तान को तय करना है कि किसके साथ बातचीत करनी है’
(International)
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से बातचीत के संकेत दिए हैं और संबंधों को सामान्य करने की इच्छा जताई है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान अगर संबंधों को ठीक करने का इच्छुक है तो इसकी कुछ सीमाएं है और वह तय करें। तभी बातचीत संभव है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करने, संबंधों को सामान्य करने के इच्छुक हैं। लेकिन इसकी भी कुछ सीमाएं हैं। इकनॉमिक समिट में अरुण जेटली ने पाकिस्तान से कहा कि हम बात करना चाहते हैं। लेकिन आपको तय करना होगा कि क्या आप हमारे विदेश सचिव से बात करना चाहते हैं या फिर उनसे, जो भारत को तोड़ना चाहते हैं। आपको बता दें कि भारत ने अगस्त 2014 में पाकिस्तान के साथ विदेश सचिवों की बैठक को आखिरी समय में रद्द कर दिया था, क्योंकि पाकिस्तान ने कश्मीर के अलगाववादियों से मुलाकात कर बातचीत की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।