अमृतसर की यात्रा पर पाकिस्तानी सांसद
(International)
पाकिस्तान की सांसद अमन और शांति का संदेश लेकर अमृतसर आई हैं। वाघा सीमा पर हुए विस्फोट के बाद तनावपूर्ण हालात के बीच पंजाब की सांसद सुरैया नसीम भारत आई । उन्होंने अमृतसर के श्री हरिमंदर साहिब गुरूद्वारे में माथा टेका। उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह सचखंड श्री हरिमंदर साहिब की परिक्रमा की और गुरु के सामने नतमस्तक होकर गुरु का आशीर्वाद लिया। सुरैया ने गुरु के सामने दोनों देशों में शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा और बहुत सकून मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की आवाम शांति चाहती है और दोनों देशों की तरक्की की दुआ करते हैं.......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।