मनमोहन सिंह को मिला जापान का राष्ट्रीय सम्मान
(International)
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। भारत-जापान के रिश्तों में योगदान के लिए यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। जापानी सम्राट अकीहीतो ने मनमोहन (82) को ‘द ग्रांड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ द पौलोनिया फ्लॉवर्स’ सम्मान से नवाजा। मनमोहन सिंह को भारत-जापान के बीच संबंधों के निखार और मित्रता के संवर्धन के 35 सालों के प्रयास के लिए यह सम्मान मिला। सम्मान समारोह के बाद सम्राट अकीहीतो और साम्री मिचिको ने सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के लिए इंपीरियल पैलेस में लंच का आयोजन किया। 2014 के ‘ऑटम इंपीरियल डेकोरेशन’ के लिए मनमोहन सिंह के अतिरिक्त 56 अन्य विदेशी हस्तियों को चुना गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।