आज आसियान के नेताओं से मुलाकात करेंगे मोदी
(International)
मोदी 10 दिन के विदेश दौरे पर हैं और वह सबसे पहले म्यांमार की राजधानी ने पे डॉ पहुंचे, जहां वह आज दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) भारत शिखर सम्मेलन में आसियान के नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री आज और कल पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें आसियान और भारत के अलावा सात अन्य देश में भी शामिल हैं। मोदी इसके बाद 15-16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। वह ब्रिस्बेन में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री 19 नवंबर को फिजी का भी दौरा करेंगे। मोदी तीन देशों के दौरे पर 40 से अधिक नेताओं से मुलाकात करेंगे और चीन, जर्मनी, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया के नेताओं के साथ 20 द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।