इस्तांबुल हवाईअड्डे पर आतंकी हमला
(International)
तुर्की में इस्तांबुल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार तीन आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाने से पहले गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 36 लोग मारे गए और लगभग 140 लोग घायल हो गए। इस हमले के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय टेलीविजन चैनल ने देश के कानून मंत्री बेकिर बोजडाग के हवाले से हताहतों की संख्या बताते हुए कहा कि इस हमले में हमलावरों ने कलाशिनकोव रायफल का इस्तेमाल किया है। इससे पहले इस्तांबुल के गवर्नर वासिप साहिन ने कहा कि अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन आत्मघाती हमलावरों ने इस हमले को अंजाम दिया है। तुर्की के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस अतातुर्क हवाईअड्डे पर आगमन हॉल की सुरक्षा चैकी के पास दो हमलावरों को रोकने के लिये गोलियां चलाईं लेकिन दोनों ने खुद को उड़ा लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।