भारत ने गुरुवार को युद्ध प्रभावित दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए दो सी-17 सैन्य परिवहन विमान भेजा है। इस अभियान का नेतृत्व विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह कर रहे हैं। पहले चरण में 300 भारतीयों को निकालने का लक्ष्य है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया जनरल ने एक बार फिर जिम्मेदारी ली है। दो सी-17 विमान गुरुवार को जूबा जा रहे हैं। जनरल वी के सिंह दक्षिण सूडान से लोगों को निकालने के ऑपरेशन संकटमोटन का नेतृत्व कर रहे हैं। सिंह ने संघर्ष प्रभावित यमन से गत वर्ष करीब चार हजार भारतीयों को निकालने के अभियान की निगरानी की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।