अमेरिका ने कहा है कि कश्मीर पर किसी भी वार्ता की गति, गुंजाइश एवं स्वरूप के बारे में निर्णय भारत एवं पाकिस्तान को लेना है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एलिजाबेथ ट्रुडो ने कहा, कश्मीर पर हमारा रुख बदला नहीं है। कश्मीर पर किसी भी वार्ता की गति, गुंजाइश एवं स्वरूप के बारे में दोनों पक्षों को निर्णय लेना है। हम हर प्रकार के और उन सभी सकारात्मक कदमों को समर्थन देते हैं जो भारत और पाकिस्तान निकटतम संबंधों के लिए उठा सकते हैं। उन्होंने कल एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम संघर्षों के बारे में जानते हैं। हम हिंसा को लेकर चिंतित हैं और सभी पक्षों को एक शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान उनके द्वारा कही गई बातों के संबंध में पूछे गए किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। एलिजाबेथ ने कहा, मैं मोदी के बयान के बारे में टिप्पणी नहीं करूंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।