खबरों के मुताबिक भारत पाकिस्तान के साथ आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हो गया है। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक पहले भारत ने कश्मीर में जारी अशांति के मद्देनजर सचिव स्तर की वार्ता में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था लेकिन अब वो इसके लिए तैयार हो गया है। हालांकि कश्मीर मुद्दे पर बातचीत होने की कोई संभावना नहीं है। खबरों के मुताबिक भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर जल्दी ही पाकिस्तान जाकर बातचीत कर सकते हैं। बता दें कि बीते हफ्ते पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन को एक पत्र भेजकर बातचीत शुरू करने का न्योता दिया था। पाकिस्तान ने पत्र में लिखा था कि दोनों देशों को जरूरी मुद्दों पर बातचीत जारी रखनी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।