चीन के राष्ट्रपति गोवा में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इससे ठीक पहले चीन की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि वह भारत की एनएसजी में एंट्री का और मसूद अजहर पर भारत के रुख का विरोध करता रहेगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी करने वाला भारत, पाकिस्तान से पैदा हो रहे आतंकवाद के खतरे को लेकर इस दौरान भी उसके खिलाफ अपनी राजनयिक आक्रामकता जारी रख सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।