पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद
(International)
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार को भारतीय और पाकिस्तानी फौजों के बीच गोलाबारी जारी है। बुधवार देर रात से ही पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही है। सीमा पार से हुए मोर्टार हमले में छह लोग घायल हो गए हैं। वहीं, अब्दुलियां में पाक फायरिंग में घायल बीएसएफ का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘‘पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की चैकियों पर 82 एमएम मोर्टार दागे, जिसके बाद भारतीय जवान भी समान क्षमता के हथियारों से हमला कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोरोटाना कुर्द, बीडीपुर, जाटान, अब्दुल्लियां, चंदूचक, शामका और हंसुचक क्षेत्रों में गोलीबारी जारी है।’’ इन क्षेत्रों में धमाकों की तेज आवाज भी सुनी जा सकती है। अब्दुलियां में पाक की फायरिंग में बीएसएफ का एक हेड कांस्टेबल आज सुबह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।