आतंकी हमलों से फिर दहला लंदन
(International)
भारत-पाकिस्तान मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 7 लोगों की मारे जाने की आशंका है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 हमलावरों को भी मार गिराया है। इस हमले में 20 से ज्यादा घायल होने की खबर है। इंग्लैंड की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मैनचेस्टर हमले के बाद ही घोषणा की थी कि लंदन में कुछ और आतंकी हमले हो सकते हैं। इस घोषणा के बाद पूरे ब्रिटेन में सुरक्षा इंतजाम चाक चैबंद कर दिए थे। चिंता बात यह है कि यह हमला ऐसे मौके पर हुआ है जब इंग्लैंड में क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है और यहां बड़ी संख्या में दूसरे देशों के लोग पहुंचे हैं। हमला लंदन के सेंट्रल इलाके में स्थित चर्चित लंदन ब्रिज पर हुआ जहां सफेद रंग की एक कार ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को रौंद दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना बरो मार्केट में हुई जहां हमलावरों ने चाकू से लोगों पर हमला बोल दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई। तीसरी घटना बकसोल में हुई है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका हैं। माना जा रहा है कि इस हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। हालांकि इस हमले में एक व्यक्ति के ही मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।