यूपी-बिहार में बारिश-बिजली ने मचाई तबाही, 75 मौतें
(India) यूपी-बिहार में बारिश-बिजली ने मचाई तबाही, जिसमें 75 से अधिक लोगों की जान चली गई है। भीषण गर्मी है तो दूसरी तरफ आंधी-बारिश का कहर। 10 अप्रैल को यूपी-बिहार में आंधी-तूफान से 75 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 61 मौतें बिहार में और 14 यूपी में हुईं। उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 20 जिलों में 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 12 मौतें हुई हैं, इसके अलावा सुल्तानपुर में 7, चंदौली में 6, और प्रयागराज में 4 लोगों की जान गई है। ​
बिहार में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 54 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। ​
साथ ही साथ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देश के 10 राज्यों में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हरियाणा शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।