जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना का JCO कुलदीप चंद शहीद
(India) सेना ने जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के जेसीओ कुलदीप चंद शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने नियंत्रण रेखा पर केरी भट्टल इलाके में घुसपैठ की कोशिश की थी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि गोलीबारी में भारतीय सेना के जेसीओ सब-कर्नल कुलदीप चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। शुक्रवार देर रात तक 3 आतंकी मारे गए। रात से ही ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। इनमें टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।