(India)
भीषण गर्मी को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी को आपदा घोषित कर दिया है। तेलंगाना राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, तेलंगाना में लू के कारण 186 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज़्यादा मौतें (55) नलगोंडा ज़िले में, 43 खम्मम में और 23 महबूबनगर में हुई हैं। हैदराबाद में भी दो लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थ पीने, हल्के रंग के कपड़े पहनने और सिर ढकने की सलाह दी गई है। सरकार ने राहत कार्य के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की हैं और प्रभावित इलाकों में चिकित्सा सहायता बढ़ा दी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू की स्थिति है, जिसके कारण कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है | राजस्थान में धौलपुर, फलोदी, वनस्थली, करौली, भरतपुर, अलवर, पिलानी, बाड़मेर, सीकर, चुरू, जोधपुर, श्रीगंगानगर, कोटा, जैसलमेर, जालौर, बीकानेर, जयपुर और चित्तौड़गढ़ जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।