वहीं दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के भोपाल, खरगोन, राजगढ़, खंडवा और विदिशा जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने यहां हीटवेव की चेतावनी दी है और अनुमान है कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है — तेज हवा और बारिश से बचने के लिए खुले में ना निकलें, और लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें व धूप में निकलने से परहेज़ करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।