पहलगाम हमले के तीन संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच जारी
(India) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी की गई पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में की गई है | हमलावरों ने बैसरन मैदान में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के तौर पर लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद का नाम सामने आया है। हालांकि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार किया है। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति की शहादत के बाद गहरा दुख और साहस दिखाया। वह अपने पति के शव के पास बैठकर रोती रहीं और आतंकियों से कहती रहीं, "मुझे भी मार दो, लेकिन मेरे पति को छोड़ दो", लेकिन आतंकियों ने उन्हें छोड़ दिया और कहा, "तुम जाकर मोदी को बता दो।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।