(India)
फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर गलती से जीरो लाइन पार करने वाले बीएसएफ जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया था । पाकिस्तानी रेंजर्स ने 48 घंटे बाद भी बीएसएफ जवान को रिहा नहीं किया। पाकिस्तानी रेंजर्स और BSF दोनों पक्षों के बीच कई बार वार्ता हो चुकी है, परन्तु वार्ताओं परिणाम सकारात्मक नहीं मिल पाया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के एक जवान को हिरासत में लिया है।सूत्रों के मुताबिक बताया जा रह है कि, पाकिस्तानी रेंजर्स ने गलती से पंजाब सीमा पार कर आए बीएसएफ के एक जवान को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि जवान की जल्द फिर से रिहाई के लिए दोनों सेनाओं के बीच फ्लैग मीटिंग हो रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।