भारत सरकार ने सभी मीडिया घरानों के लिए जारी की एडवाइजरी
(India) पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने हाल के महीनों में मीडिया संगठनों के लिए कई महत्वपूर्ण सलाह जारी की हैं, जिनका उद्देश्य डिजिटल और पारंपरिक मीडिया में अनुशासन बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया बड़ा एक्शन,भारत सरकार ने शनिवार को मीडिया आउटलेट्स को सेना के ऑपरेशन और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण नहीं करने का निर्देश दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की रिपोर्टिंग से अनजाने में दुश्मनों को मदद मिल सकती है।सरकार की एडवाइजरी सुरक्षा बलों की गोपनीयता और अभियानों की सफलता को प्राथमिकता देती है, वहीं मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा भी महत्वपूर्ण है। इस संतुलन को बनाए रखना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए आवश्यक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।