अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई
(India) अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा अवैध निर्माण और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। साथ ही साथ बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर | अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शहर में अवैध रूप से रह रहे 48 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें 32 पुरुष, 8 महिलाएं और 6 नाबालिग शामिल हैं। इनकी पहचान चंदोला झील, दानी लिमडा, शाह-ए-आलम और कुबेरनगर जैसे इलाकों से की गई। इनके पास बांग्लादेशी नागरिकता प्रमाण पत्र और बांग्लादेशी मोबाइल नंबर मिले हैं, जिससे इनकी पहचान की पुष्टि हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।