(India)
इससे आयकर विभाग को व्यक्तियों व फर्मों के खर्च पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। आयकर विभाग के पास किसी व्यक्ति विशेष के लेन देन पर निगरानी के लिए पैन कार्ड सूचना या डेबिट-क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर आधारित सूचनाओं का डेटाबेस पहले से ही है। विभाग ने अपनी नई परियोजना को ‘डेटा वेयरहाउसिंग एंड बिजनेस इंटेलीजेंस (डीडब्ल्यूबीआई)’ नाम दिया है। इसके अगले साल तक परिचालन में आने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि इस अत्याधुनिक व शक्तिशाली डेटाबेस सहित कई अन्य अनूठे जांच उपकरणों को अमली जामा पहनाने के प्रस्ताव को आयकर विभाग व केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के आला अफसरों ने हाल ही में मंजूरी दी। यह मंजूरी यहां आयोजित आयकर विभाग के मुख्य आयुक्तों व महानिदेशकों के सालाना सम्मेलन में दी गई। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘विभाग अब इस संग्रह केन्द्र अथवा भंडागृह के लिए उत्तर भारत में जगह तलाश रहा है। नये डेटाबेस में सभी तरह की इलेक्ट्रानिक व अन्य खुफिया तथा अन्य सूचनाओं का संग्रह होगा।’ उन्होंने कहा कि डीडब्ल्यूबीआई परियोजना का खाका सीबीडीटी ने तैयार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।